Site icon liverna24.com

तितली को मार के इंजेक्शन बनाया और नस में लगाया, 14 साल के लड़के की हुई मौत; वायरल चैलेंज का शक

Brazilian boy injected butterfly:ब्राजील में 14 साल के लड़के की अजीबोगरीब तरीके से मौत हो जाती है| दरअसल घटना ये थी की एक 14 साल के लड़के ने तितली को मारा और उसे पानी में मिलाकर फिर उसे इंजेक्शन की मदद से अपने पैर की नस में लगा लिया था | उसके बाद में उसे दर्द होने लगा और एक हफ्ते के अंदर हॉस्पिटल में दर्दनाक तरीके से उसकी मौत हो गई| 

Brazilian boy injected butterfly

आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के चैलेंज चलते रहते हैं और लोग उन्हें पूरा करके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं | ऐसे ही एक चैलेंज के चक्कर में ब्राजील में 14 साल के लड़के की जान चली गई है| घटनाक्रम में बताया जा रहा है कि 14 साल के लड़के ने तितली को मार करके और उसको पानी में गोला और उसके बाद में उसे इंजेक्शन में भरकर के अपने पैर की नस में लगा लिया और उसके बाद में एक हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद उसकी मौत हो जाती हैं |

Brazilian boy injected butterfly:

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 14 साल का डेवी ननेस मोरेरा की तबीयत एक हफ्ते पहले खराब हो गई थी| उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसके मां-बाप उसे अस्पताल लेकर गए और लड़के की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी| उसको असहनीय दर्द हो रहा था और यह दर्द एलर्जी की वजह से हो रहा था | डॉक्टर के पूछने पर लड़के ने बताया कि उसने एक तितली को मार करके और उसके अवशेषों को इंजेक्शन में भरकर और उसकी पैर की नस में लगा लिया था | इस वजह से कुछ ही दिनों बाद डेवी की दर्द की वजह से मौत गई |

अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार लड़के को एलर्जी एंबॉलिज्म की वजह से हुई होगी | एंबॉलिज्म एक ऐसी कंडीशन होती है जिसमें ब्लड वेसल्स में रुकावट आ जाती है किसी भी वजह से जैसे ब्लड वेसल्स में हवा का बबल रह जाए या फिर कोई ब्लड  क्लोट बन जाए | डॉक्टर ने बताया कि लड़के ने उस मिश्रण को किस प्रकार से बनाया, किस प्रकार से उसे तैयार किया और उसके जो टुकड़ों की जाकर क्या था यह तो हम नहीं जानते लेकिन हो सकता है की नस के अंदर हवा रह गई हो उस वजह से एलर्जी रिएक्शन हुआ और लड़के की मौत हो गई।

अन्य जानकारी…

Exit mobile version